Thu. May 2nd, 2024
मधु मंटेना बनाएंगे कश्मीर की अंतिम रानी पर फिल्म

रानी कोटा की एक दिलचस्प कहानी के साथ, फैंटम फिल्म्स के निर्माता मधु मंटेना फिल्म सर्किट में वापस आ रहे हैं। रानी कोटा कश्मीर की अंतिम हिंदू रानी थीं और उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वह जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही शक्तिशाली और साहसी भी। निर्माता इसे फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ निर्मित करेंगे।

मधु मंटेना ने कहा कि हम रानी कोटा के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और अगर उनकी तुलना क्लियोपैट्रा से की जाये तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज हम जो कुछ चीजें देख रहे हैं, उसका सीधा संबंध उनकी कहानी से है। मंटेना ने कहा कि वह भारत की सबसे सक्षम महिला शासक थीं। अगर उनके बारे में नहीं जाना तो यह बेहद शर्म की बात होगी।”

Image result for Kota Rani

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिवाशीष सरकार ने कहा कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य रानी की कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। वो कहते हैं, “उनके किरदार में कई शेड्स हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि वो हमारे देश की सबसे बड़ी महिला किरदार थीं। लेकिन उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। हमारी फिल्म बड़े पैमाने पर बनेगी।”

ऐसा लगता है कि कास्ट और निर्देशक का चयन अभी तक निर्माताओं ने किया नहीं है।

Image result for Kota Rani

इसके अलावा, मधु के पास एक और भव्य प्रोजेक्ट है। वह नितेश तिवारी, रवि उदियावर, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर लंबे समय से पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। निर्माताओं ने इसके लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट अलग रखा है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में बनाया और जारी किया जाएगा।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *