Tue. May 14th, 2024
भारत और श्रीलंका

भारत और श्रीलंका ने सोमवार को छठे स्तर की रक्षा वार्ता में भागीदारी की .इस  पर दोनों देशों ने संयुक्त हित पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की थी। भारत के प्रतिनिधि दल का नेतृत्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने किया था।

ANI के मुताबिक भारतीय दल इस बैठक में श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव हेमासिरी फ़र्नांडो के न्योते पर शामिल हुआ था। इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी वार्षिक भारत-श्रीलंका रक्षा वार्ता की समीक्षा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के समस्त स्कोप की समीक्षा की जाती है जबकि नए क्षेत्रो में गतिविधियों का विस्तार किया जाता है।

श्रीलंका में भारतीय उप उच्चायुक्त, चीफ डिफेन्स ऑफ़ स्टाफ, सेना के कमांडर्स, नौसेना के कमांडर्स, वायुसेना के कमांडर का प्रतिनिधित्व करते हुए चीफ ऑफ़ स्टाफ, दोनों देशों के रक्षा मंत्रालय से वरिष्ठ अधिकारी और भारत व श्रीलंका के सैन्य प्रतिनिधि भी इस सालाना सम्मलेन में शामिल होंगे।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *