पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी और अस्थायी सदस्यता के लिए भारत की योग्यता को चुनौती दी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्तराष्ट्र महासभा में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे के समाधान के उद्देश्य से लाए गए यूएनएससी के प्रस्तावों का घोर उल्लंघन कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली ने 100 दिनों से भी अधिक समय से कश्मीर घाटी को बंद कर रखा है।

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सात बार से अस्थायी सदस्य रहा है। हर कार्यकाल दो साल का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *