Wed. May 8th, 2024
देश में घोटाले , किस सरकार

गुरूवार को आये 2जी घोटाले के फैसले ने देश की राजनीति को पलट कर रख दिया। जिसका जिक्र पूरा देश सात साल से कर रहा था, वह हुआ ही नहीं। क्या सचमुच ऐसा घोटाला देश में हुआ था या लोगो का भ्रम था? क्या इससे पहले भी ऐसे मामलो में ऐसा ही होता रहा है? आज यह सवाल इसलिए कि इसके पहले भी कई घोटाले हुए है लेकिन आज तक किसी भी आरोपी को सजा नहीं हुई।

अगर देश में घोटालो की बात की जाए तो लम्बी लिस्ट निकलकर सामने आएगी। लेकिन घोटाले से जुड़े किसी व्यक्ति का नाम नहीं उजागर है। आजादी के समय से देश में घोटाले हो रहे है, लेकिन आज तक घोटाले ही सामने आये है इससे जुड़े व्यक्तियों की बू तक नहीं आती है। ऐसा भी नहीं कि घोटाले केवल एक ही सरकार के कार्यकाल में किये गए हो। देश में हुए सरे घोटाले यूपीए और एनडीए दोनों सरकार के कार्यकाल में हुए है, और इन दोनों सरकार में हुए घोटाले कि फेहरिस्त काफी लम्बी है।
आइये एक नजर आजादी से लेकर आज तक के घोटालो पर डालते है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में हुए भ्रस्टाचार के मामले
1- जीप स्कैंडल
2- साइकिल स्कैम
3- मुंदडा स्कैम
4- तेजा लोन स्कैम
5- प्रताप सिंह कैरो स्कैंडल

इन्द्रा गाँधी के कार्यकाल में हुए घोटाले
1- मारुति विवाद
2- अंतुले करप्शन
3- इंडियन आयल स्कैम
4- चुरुहट लाटरी स्कैम

राजीव गाँधी के दौरान हुए घोटाले
1- बोफोर्स घोटाला
2- सेंट किट्स
3- सबमेरिन
4- एयर इंडिया

पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में हुए घोटाले की लिस्ट
1- झामुमो घूसकांड
2- हर्षद मेहता स्कैम
3- इंडियन बैक स्कैम
4- शुगर इंपोर्ट घोटाला
5- लखूभाई घोटाला
6- सुखराम घोटाला
7- यूरिया घोटाला
8- हवाला घोटाला

अटल विहारी वाजपेयी के शासन काल में हुए स्कैम
1- बराक मिसाइल घोटाला
2- तेलगी स्कैम
3- तहलका आपरेशन
4- स्टॉक मार्केट स्कैम
5- यूटीआई स्कैम
6- ताबूत घोटाला
7- पेट्रोल पंप बांटने का खेल
8- नेताओं के पैसे लेते हुए कैमरे पर धरान

मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान हुए घोटाले
1- ऑयल फार फूड
2- सत्यम घोटाला
3- आईपीएल घपला
4- 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला
5- कॉमनवेल्थ घोटाला
6- आदर्श घोटाला
7- इसरो घोटाला
8- कोयला घोटाला
9- एनएचआरएम घपला
10- अगस्ता वेस्टलैंड घपला

वही हम देखे तो देश की जो बड़ी सरकार है उनके अलावा राज्य सरकार भी अपनी क्षेत्र में घोटाला करने से बाज नहीं रही। कुछ ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके शासनकाल में राज्य में घोटाले हुए। आइये जाने किस मुख्यमंत्री के शासनकाल में घोटाले हुए है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में ये घोटाले आए सामने
1- ललित मोदी स्कैंडल
2- खादान आंवटन
3- अरावली में अवैध खनन
4- हाउसिंह बोर्ड घपला
5- एसपीएमएल इन्फ्रा लिं को लाभ

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के शासन में घोटाला
1- पीडीएस स्कैम
2- नमक और सैनिटेशन स्कैम
3- राशन कार्ड घपला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन मे घोटाले
1- व्यापमं घोटाला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के शासनकाल में हुए स्कैम
1- चारा घोटाला

इनसब घोटालो में शामिल देश का सबसे बड़ा घोटाला 2जी में कोर्ट ने गुरूवार को अपना फैसला सूना दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी ए. राजा और द्रमुक की सांसद कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है  जिसमें 1 लाख 76 हजार करोड़ का गबन हुआ था। कोर्ट का फैसला आते ही वकील ने बाहर आ कर बताया की दोनों पक्षों के बीच जो पैसे का लेन देन हुआ है उसका कोई सबुत नहीं होने के कारण पटियाला कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।