Sun. May 19th, 2024

    विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। जिसमें बताया गया है कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान प्रदान किया है। सूची में दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर समझौते के तहत आने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं को शामिल किया गया है।

    सूची का आदान प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद स्थित राजनायिक चैनलों के माध्यम से किया गया है। दोनों देशों के बीच यह सूचियों का 20 वां आदान प्रदान है। पहली बार भारत और पाकिस्तान ने वर्ष 1992 में अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूचियों का आदन प्रदान किया था।

    भारत और पाकिस्तान के बीच गैर परमाणु आक्रमकता समझौता द्विपक्षीय और परमाणु हथियार नियंत्रण संधि है। जिसके तहत परमाणु हथियारों पर नियंत्रण और एक-दूसरे के परमाणु संयत्र और सुविधाओं पर हमला नहीं करने, साथ ही हमलें में किसी विदेशी ताकत की सहायता नहीं करने का वचन दिया गया था।

    भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी समकक्ष बेनजीर भुट्टो ने संधि पर 21 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर किए थे। जनवरी 1991 से दोनों देशों के बीच यह समझौता लागू हुआ था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *