Wed. May 8th, 2024
    भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज

    पाकिस्तान के जनरल जुबैर महमूद हयात ने शुक्रवार को भारत आरोप लगाया कि वह सैन्य निर्माण करके क्षेत्रीय रणनीतिक परिदृश्यों को परिवर्तित करने की जुगत में हैं। जनरल हयात सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज इसलामाबाद में    किताब के विमोचन के दौरान संबोधित कर रहे थे।

    जनरल हयात ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान पर आक्रामक हाइब्रिड जंग थोपी जा सकती है। पाकिस्तान को खतरों से बचने के लिए तत्पर रहना होगा और क्षेत्रीय शांति स्थिरता की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की ताकते भारत को हाई टेक सैन्य उपकरण और तकनीक मुहैया कर रहे हैं। यह तकनीक क्षेत्रीय और वैश्विक रक्षा के लिए खतरनाक साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत का अस्थिरता फ़ैलाने का उद्देश्य है।

    जुबैर महमूद हयात ने कहा कि भारत को आधुनिक तकनीक देना, क्षेत्रीय स्थिरता को चुनौती देना है। उन्होंने कहा कि हम इन चुनौतियों से पार पाएंगे और क्षेत्र के रणनीतिक संतुलन को बरकरार रखेंगे। हाइब्रिड वॉर के बाबत जनरल हयात ने बताया कि पाकिस्तान के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में आवेदन का समर्थन से ही, हम निष्पक्ष, सामान और भेदभाव महसूस कर पायेगे।

    सीआईएसएस के निदेशक अली असवर नकवी ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के मध्य तनाव के कारण दक्षिण एशिया संकट ग्रस्त इलाका है। उन्होंने कहा कि इन मसलों के कारण दोनों राष्ट्रों के मध्य भरोसा कम हुआ है और बातचीत की प्रक्रिया समाप्त सी हो गयी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *