Sun. May 5th, 2024
    नरेंन्द्र मोदी और ट्रम्प

    भारत को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका की ट्रम्प सरकार ने भारत को एफ-16 और एफ-18 लड़ाकू विमान बेचने की पेशकश की है। अमेरिका के मुताबिक ऐसा करने से भारत और अमेरिका के सम्बन्ध और मजबूत होंगे।

    ट्रम्प सरकार की और से कांग्रेस को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया कि सरकार भारत को लड़ाकू विमान बेचने के पक्ष में पूरी तरह से है। ऐसा करने से भारत और अमेरिका एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं, कई मुद्दों पर एक दूसरे का साथ दे सकते हैं।

    जाहिर है पिछले महीने जब डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगानिस्तान पर अपनी रणनीति बताई थी, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत का साथ चाहिए। जाहिर है अगर अमेरिका को दक्षिण एशिया में कोई भी कदम उठाना है, तो उसे एक ऐसे साथ की जरूरत है, जो हर छेत्र में मजबूत हो और जिसकी एशिया में अच्छी पैठ हो।

    ट्रम्प सरकार के अनुसार भारत ही एक ऐसा देश है जो ऐसा कर सकता है। अमेरिका के अनुसार भारत को मजबूत बनाकर अमेरिका दक्षिणी एशिया में आसानी से अपने काम निकाल सकता है। खबर के अनुसार अमेरिका के अंतराष्टीय व्यापर का एक बड़ा हिस्सा हिन्द महासागर से गुजरता है, जिसपर भारत की पकड़ मजबूत है।

    अमेरिका के अनुसार ऐसा करने से हमें आने वाले दशकों में इसका लाभ मिलेगा।

    आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका का कहना है कि भारत और अमेरिका दोनों ऐसे देश हैं जो आतंकवाद का प्रभाव झेल रहे हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका साथ काम करके एशिया से आतंकवाद को ख़तम कर सकते हैं। अमेरिका के अनुसार भारत और अमेरिका एक साथ युद्धाभ्यास करके भविष्य के लिए एक साथ लड़ने की तैयारी भी कर सकते हैं।

    राष्ट्रपति ट्रम्प के शब्दों में, ‘भारत और अमेरिका के बीच सम्बन्ध इससे अच्छे, इससे मजबूत पहले कभी नहीं हुए हैं।’ इस साल जून में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था और अमेरिका ने इसे ऐतिहासिक दौरा कहा था।

    व्यापार के छेत्र में अमेरिका और भारत एक दूसरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अमरीका और भारत के बीच व्यापार पिछले एक दशक में दुगने से ज्यादा हो गया है। भारत में निर्यात की वजह से अमेरिका में करीबन दो लाख लोग नौकरी में लगे हैं। वहीँ अमेरिका में निर्यात की वजह से भारत में करीबन 60000 लोगों को रोजगार मिला है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।