भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पाकिस्तान ने भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के विस्तार पर चिंता व्यक्त की थी। पाकिस्तान ने कहा कि इस्लामाबाद के समाधान पर कोई संदेह नहीं है और पाकिस्तान में क्षमता है कि दक्षिण एशिया की इन चुनौतियों का मुकाबला कर सके।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा कि दक्षिण एशिया में परमाणु हथियार ही परेशानी का सबब है। यह सिर्फ हिन्द महासागर के लिए नहीं बल्कि अन्तराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है।

भारत की अरिहंत पनडुब्बी ने इस हफ्ते पहला निवारण गश्त पूरा किया था। भारत के साथ अरिहंत के निर्माण, डिजाईन और संचालित करने वाले समूहों ने भी इसकी यात्रा की थी। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण एशिया की स्थिरता को चुनौती देने के लिए भारतीय नेतृत्व ने झगड़ालू भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार ने परमाणु हथियार का न निर्माण करने के वायदे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के मिसाइल टेस्ट हाल ही में तेज़ी से बढे हैं। भारत परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए आक्रामक रवैया अख्तियार कर रहा है। मुहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और यक़ीनन दोनों राष्ट्र परमाणु और मिसाइल परिक्षण पर संयमता बरतकर ही शांति मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।

इमरान खान के चीनी दौरे के बाबत मुहम्मद फैसल ने बताया कि पाकिस्तान के मार्गदर्शक समूह ने चीनी प्रतिनिधि समूह से बातचीत कर सभी तकनिकी मसले सुलझा लिए हैं। दोनों राष्ट्रों के मध्य विभिन्न विभागों में द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी को बढाने के बाबत वार्ता संपन्न हो चुकी है।

रूस में अफगान शांति वार्ता के बाबत पाकिस्तान प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सचिव के साथ पाकिस्तानी प्रतिनिधि समूह इस सम्मेलन में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि तालिबान के नेता को रिहा करके इस शांति और सुलह प्रक्रिया को वाजिब बना दिया है।

आसिया बीबी के देश छोड़ने के बाबत मुहम्मद फैसल ने बताया कि बह पाकिस्तान में सुरक्षित स्थान पर है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *