Wed. Jun 26th, 2024

    भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार विश्व मे भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और कहा कि इस समुदाय ने अपने कृत्य से वैश्विक स्तर पर भारत की धारणा को बदल दिया है और इससे दुनिया मे भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि सदियों पहले जब भारतीय समुदाय का पलायन होता था तो वह शिक्षित, उच्च कौशल वाले और स्फूर्त युवा भारतीयों का प्रवासन होता था जो भारत के लिए ख्याति प्राप्त था।

    उन्होंने कहा कि आज के बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारतीय मूल के युवा संभाल रहे हैं। जैसे गूगल के सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और आईएमएफ की गीता गोपीनाथ है। यह निर्विवाद भारतीय है जो आज विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासियों ने भारत के साथ ही दुनिया की धारणा को भी परिवर्तित कर दिया है। भारतीय समुदाय की शिकायतों को डोर करने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के बाबत सुषमा स्वराज ने बताया कि समस्या से जूझ रहे भारतीयों की सहायता के लिए ‘भारतीय समुदाय कल्याण कोष’ का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साल 2015 में विदेशी नियोक्ताओं के ऑनलाइन पंजीकरण को मंजूरी दी थी ताकि प्रवासन में सुरक्षा उपायों को लागू किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी श्रमिकों को शिकायतों को ऑनलाइन सुना जा रहा है और धोखा देकर विदेशों में नौकरी लगाने वाले एजेंटों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय प्रवासियों तक अपनी पंहुच बढ़ा रहा है।

    सुषमा स्वराज ने कहा ” आज हम फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब, गूगल प्लस सहित लिंकडिन पर भी मौजूद हैं।  इस माध्यम से हम अपनी द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साझा कर रहे हैं। भारत की विदेश नीति के बाबत समझ व जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं। हम आप्रवासी युवाओं तक अपनी पंहुच बढ़ाने के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत का शिक्षा क्षेत्र अभी भारतीय समुदाय के किये शिक्षा हासिल करने के लिए बेहतर मुकाम बन गया है।  देश मे कुछ विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी मौजूद है। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा के साथ ही भारत अनुसंधान व विकास क्षेत्रो का केंद्र भी बने। सरकार का उद्देश्य दुनिया को भारी संख्या में प्रवासी देना नही बल्कि उच्च कौशल मुहैया करना है। यह वैश्विक स्तर पर भारत को छवि को बेहतर बनाएगा और इससे देश की जीडीपी में भी वृद्धि होगी।”

    सुषमा स्वराज ने कहा कि “बीते साढ़े चार सालों में भारत सरकार ने के नितम और कानून बनाये हैं, जिससे भारत मे निवेश को आसान बनाया है। हम प्रवासियों को दुनिया मे फैले अपने परिवार के सदस्यों के रूप में मानते हैं। सुषमा स्वराज ने भारतीय अप्रवासियों को कई योजनाओं में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। हैम चाहते हैं कि आप नए भारत के सपने को साकार करने मव हमारी मदद करें। आप केवल निवेश नही बल्कि अपने विचार, कौशल और विशेषज्ञता भी हमारे साथ साझा करें।”

    https://www.youtube.com/watch?v=PPcXP65YHMM

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *