Mon. May 6th, 2024
प्रियंका निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी किसी परिकथा के कम नहीं है। अपनी शादी के बाद दोनों बहुत खुश हैं। आईएएनएस (IANS) के एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि 1 से लेकर 10 तक की गिनती में, मैं 12 जितना खुश हूँ।

निक जोनस तो रोका के बाद ही भारतीय परम्पराओं और रिजी रिवाज़ के फैन बन गए हैं। निक ने कहा है कि, “मैं भारतीय परंपरा की शादियों का फैन हूँ। एक के बाद एक हो रहे समारोहों और यात्रा करने के बावजूद निक और प्रियंका के चेहरे पर थकान की शिकन तक नहीं है।

https://www.instagram.com/p/Bq9zIPDHZ1l/

प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में कहा है कि, “यह खुशियों का समय है। थकने के लिए कोई समय नहीं है। जोधपुर के उमेद भवन में तीन दिनों का समारोह रखा गया था और प्रियंका-निक की शादी इसाई और हिन्दू दोनों ही परम्पराओं से की गई है।

https://www.instagram.com/p/Bq2Y95tH9NL/

https://www.instagram.com/p/BmoHKCVFxDW/

अपने इन्स्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि, “और हमेशा के लिए अब शुरू होता है।” बॉलीवुड के लिए प्रियंका एक रिसेप्शन मुंबई में भी रखने वाली हैं पर फ़िलहाल वह काम पर लग गई हैं।

प्रियंका ने एक डेटिंग एप्लीकेशन बम्बल लांच किया है। इस कंपनी में प्रियंका ने भी पैसे लगाए हैं। प्रियंका इस मौके पर निक के साथ आई थीं।

यह भी पढ़ें: 25 दिन पहले ही शुरू हुई सिम्बा की एडवांस बुकिंग, विजेता को मिल सकता है रणवीर सिंह और सारा अली खान से मिलने का मौका

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *