Wed. May 1st, 2024
    उत्तर प्रदेश, निकाय चुनाव

    उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के अंतिम चरण में पार्टी प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ हर जिले का लक्ष्य लिए आज महराजगंज पहुंचे। महराजगंज की सभा में भी योगी आदित्यनाथ के निशाने पर उत्तर प्रदेश में बीते 15 बर्ष से विराजमान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ही रही।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा लोगो को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के इरादे से चुनाव में उतरी है। बीते 15 बर्षो में सपा और बसपा ने नगरों को नारकीय बना दिया है। इन सरकारों ने नगरों को पूर्णरूप से अभाव में रखा, शुद्ध पेयजल का अभाव, सड़क जाम, जलजमाव और अतिक्रमण आदि के समस्याओ से नगरों के लोग आज भी जूझ रहे है। नगरीय क्षेत्र प्रदेश के विकास का हाइवे है। लेकिन पिछली सरकारों ने विकास को बढ़ावा नहीं दिया, जिससे जनता आज तक परेशान है।

    यूपी के महराजगंज जीएसबीएस इंटर कॉलेज में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पुरे राज्य में आराजकता का बोलबाला था। लेकिन अब प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्व सरकारों के शासन में प्रदेश में हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का पालन नहीं किया जाता था। लेकिन हमारी सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में स्थापित हुई है सबसे पहले सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर नकेल कसे है। यह फैसला हमने सुप्रीम कोर्ट के सम्मान में लिया था। प्रदेश में अब तक जातिवाद और वंशवाद का बोलबाला था।

    योगी ने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने आजतक नौजवानो को रोजगार से वंचित रखा था। उन्होंने भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आने वाले बर्षो में चार लाख नौकरियां लेकर आ रही है। नौजवान तैयार रहे, जो जिस योग्य होगा उसे उस लायक नौकरी मिलेगी। योगी ने कहा कि पिछली सरकार के लिए वंशवाद और जातिवाद मुख्य केंद्र था। लेकिन हमारी सरकार के लिए नौजवान और किसान मुख्य बिंदु है। प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों का ऋण भाजपा सरकार ने माफ किया।

    योगी ने कहा कि पहले केवल इटावा और मैनपुरी में बिजली मिलती थी। लेकिन हमने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में 23 से 24 घंटे बिजली मुहैया कराई है।

    योगी ने साथ ही जनता से अपील किया की भाजपा को वोट देकर एक बार फिर से अपने आप को साबित करे।