Sun. Sep 29th, 2024

    बीजेपी और यशवंत सिन्हा के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी और पीएम मोदी के दिए बयानों के बाद यशवंत सिन्हा ने उनका जवाब दिया है। उन्होंने बीजेपी को धमकी देते हुए अंदाज में कहा कि अगर उनमे ताक़त है तो उनके खिलाफ एक्शन लेकर दिखाए। यशवंत सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी के पुस्तक विमोचन में सम्मिलित हुए थे, जहां उन्होंने ये बयान दिए थे। इस कार्यक्रम में सिन्हा के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी मौजूद थे।

     

    मोदी और अमित शाह को बिना नाम लिए दुर्योधन और दुशाशन कहा

    पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री द्वारा किये गए शल्य वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि आजकल महाभारत के शलय की ज्यादा चर्चा है। महाभारत में अनेक चरित्र थे, महाभारत में 100 कौरव थे, लेकिन आज हर कोई केवल 2 को ही जानता है दुर्योधन और दुशाशन। आगे उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा उन्हें कुछ कहने की जरुरत नहीं है।

     

    बिना नाम लिए कई और तंज

    यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि अगर पार्टी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो वो उनकी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा दिन होगा। आगे उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिता-पुत्र के बीच विवाद पैदा कर इस मामले से भटकने की कोशिश की, लेकिन ये इसमें कामयाब न हो सके इन्होने फिर ब्रिक्स में पद पाने की चाहत का झूठा आरोप लगाया गया। वो सब कुछ देश की जानता के आगे नहीं चला अगर चला होता तो 1 घंटे का लंम्बा भाषण नहीं देना पड़ता। सिन्हा इस पुरे कार्यक्रम में मोदी का सीधा नाम लेने से बचते रहे।

    आगे सिन्हा ने कहा कि ऐसा कोई आगरा फोर्ट नहीं बना है जाहा मुझे बंद रखा जाए, आगे उन्होंने बीजेपी के बदलाव वाले रवैये को लेकर कहा कि बीजेपी अभी पर्सनल्टी डोमिनेटिंग फेज में है जो वक़्त के साथ गुजर जायेगा। आगे बीजेपी नेता ने पार्ट को लेकर कहा कि ये मेरी भी उतनी है जितना किसी और की है, मेने इस पार्टी के लिए खून-पसीना खर्च किया है, परन्तु अभी मेरे लिए पहले वैल्यू है।

     

    अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा

    पूर्व वित्तमंत्री सिन्हा ने आगे कहा कि महाभारत में एक चरित्र है भीष्म पितामह, जिन पर आरोप है कि वह द्रोपदी के चीरहरण के वक़्त शांत थे तब उंन्होने कुछ नहीं बोला था। परन्तु अब अर्थव्यवस्था का चिर हरा गया तो में बोलूंगा, में भीष्म नहीं बनने वाला। बीजेपी पहले ही यशवंत सिन्हा को मार्गदर्शक मंडल में डाल चुकी है, जिस कारन उन्हे भीष्म भी कहा गया था।

     

    क्या कहा था मोदी ने सिन्हा को

    जब यशवंत सिन्हा और अन्य लोगो ने अर्थव्यवस्था की हालत देखते हुए पीएम के नोटबंदी और जीएसटी पर सवाल उठाये थे, तब पीएम मोदी ने इन सब को जवाब देते हुए कहा था कि जो अभी कि अर्थव्यवस्था पर सवाल उठा रहे है वे निराशावादी है, और वे इस युद्ध के शल्य है पीएम मोदी ने सिन्हा की तुलना शलय से की थी जो महाभारत में दानवीर कर्ण का सारथि था, शल्य के बारे में कहा जाता है कि वह युद्ध के दौरान कर्ण को हतौत्साहित करते थे।

     

    अरविंद केजरीवाल ने भी दिया सिन्हा का साथ

    इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम भी मौजूद थे केजरीवाल ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने एक साहस का काम किया है उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है, देश में दर का माहौल बना हुआ है देश का आदमी डरा हुआ है, और सबसे ज्यादा बीजेपी के लोग ही डरे हुए है। केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र की नीतियों की वजह से आज गरीब, मिडिल क्लास, रियल एस्टेट और व्यापर का बुरा हाल है।

    आगे केजरीवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों से देश में हर कोई डरा हुआ है, देश में रिश्वतखोरी रेट पांच गुना तक बढ़ गयी है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट वालो की चांदी हो गयी है। नौकरी नहीं है व्यापर ठप है, ऐसे में देश में क्राइम को बढ़ावा मिलता है। देश के लिए यह सबसे बुरा वक़्त है, देश में धर्म और जाती के नाम पर हिंसा फैलाई जा रही है।

    कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी साथ साथ मौका देखते हुए हमला बोल दिया उन्होंने कहा कि अरुण जेटली वित्तमंत्री के लायक नहीं है। इसलिए अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है।