Sun. Sep 8th, 2024
    मौसम

    पटना, 12 मई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा चिलचिलाती धूप निकली है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि शनिवार की शाम हल्के बाद छाए हुए थे, जिस कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

    बिहार की राजधानी पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैे।

    राज्य के अन्य शहरों, गया का रविवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजधानी पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान भी 43.6 डिग्री सेल्सियस के दर्ज किया गया था। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *