Mon. Sep 30th, 2024

    बिहार के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है।

    आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

    उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है।

    थाना प्रभारी ने बताया, “प्रथम ²ष्ट्या घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *