Sun. Sep 8th, 2024
    बाबा राम रहीम को जेल

    बाबा राम रहीम बलात्कार मामले में अदालत ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है। 1 घंटे से ज्यादा चली अदालत की सुनवाई में राम रहीम पर बलात्कार समेत चार अहम् आरोप लगाए हैं।

    ख़बरों के अनुसार फैसले के बाद बाबा रहीम रोते हुए नीचे बैठ गया था। बाबा के वकीलों ने अदालत से लगातार सजा काम करने की दुहाई की, लेकिन अदालत अपने फैसले पर अडिग रही।


    बाबा राम रहीम केस पर अदालत में सुनवाई शुरू हो गयी है। सीबीआई ने अदालत को बाबा को अधिक से अधिक सजा देने की अपील की है। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा है। कुछ ही देर में अदालत अपना फैसला सुना सकती है।


    उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा

    बाबा राम रहीम पर सुनवाई से पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम कर दिए गए हैं। अभी आयी ख़बरों के मुताबिक करनाल और आस पास के रेलवे स्टेशन को खाली करवा लिया गया है।


    डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय को पुलिस ने कराया खाली

    बाबा राम रहीम पर कुछ ही देर में विशेष अदालत फैसला सुनाएगी। इस दौरान बाबा के सिरसा स्थित मुख्यालय को पुलिस ने खाली करवा दिया है। पुलिस के मुताबिक 10000 से 20000 लोगों को बाहर निकाला गया है। फैसले के बाद पुलिस को इन लोगों द्वारा हिंसा फ़ैलाने की आशंका थी।


    गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत ने शुक्रवार को बलात्कार का दोषी पाया था। आज दोपहर अदालत बाबा राम रहीम को सजा सुनाने जा रही है।

    पंचकूला में हुई भारी हिंसा को देखते हुए सरकार ने कई सख्त कदम उठाये हैं। रोहतक जेल एवं पंचकूला के कई इलाकों में भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया है। खबर के अनुसार पुलिस कर्मियों को उपद्रव मचाने वाले लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है।


    सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए प्रशासन ने हाईवे और रेलवे ट्रैक पर भारी तैनाती की है। रोहतक और पंचकूला में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जा रहा है।

    थोड़ी ही देर में राम रहीम सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सुनवाई के लिए जेल में ही एक विशेष अदालत को बुलाया है, जो बाबा पर फैसला सुनाएगी। जेल के आस पास भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया है। पुलिस के अनुसार डेरा के किसी भी व्यक्ति को जेल में घुसने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसके अलावा किसी भी उपद्रव मचाने वाले गुंडे को गोली मारने के आदेश भी दिए जा रहे हैं।


    अस्सी घाट के कुछ साधुओं के अनुसार बाबा राम रहीम को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए।

    राम रहीम को मृत्यु दंड

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।