Wed. May 8th, 2024
    bangal tiger

    बंगाल के बाघों के लिए मशहूर और दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार जंगल सुंदरबन आगामी 50 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण नष्ट हो जायेगा। सुंदरबन करीबन 10000 किलोमीटर में फैला जंगल है, बांग्लादेश और भारत के इलाके को मिलकर दुनिया का सबसे विशाल सदाबहार जंगल है। यह वन बाघों के लिए सबसे सुरक्षित इलाका है।

    ऑस्ट्रेलिया की जेम्स कूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बिल लॉरेंस ने कहा कि “आज के वक्त में 4000 से भी काम बाघ जीवित है।” दुनिया में बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़े जानवरों की संख्या काफी कम है। आज यह भारत और बांग्लादेश के काफी कम इलाके में बचे हैं।

    बांग्लादेश की इंडिपेंडेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शरीफ मुकुल ने कहा कि “सबसे अधिक भयावह यह है कि जानकारों के मुताबिक सुंदरबन साल 2070 तक खत्म हो जायेगा।” लॉरेंस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के आलावा औद्योगिक विकास, नयी सड़कों के निर्माण और अवैध शिकार में वृद्धि का सुंदरबन पर अधिक दबाव पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि इसी कारण बाघ दोहरी मार झेल रहे हैं, एक तरफ मानव जाति का अत्यधिक कब्ज़ा और दूसरी तरफ जलवायु परिवर्तन का बिगड़ना व समुंद्री स्तर का निरंतर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सुंदरबन के आलावा धरती पर कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है। यदि हम बंगाल बाघ जैसे अद्धभुत प्रजाति को आगे भी देखना चाहते हैं तो एक अन्य वन्य प्रणाली की खोज करनी होगी। हालाँकि वैज्ञानिकों के मुताबिक संभावनाएं अभी भी बरकरार है।

    बाघ और उसकी प्रजाति की सुन्दरबन क्षेत्र में स्थिरता के आंकलन के लिए वैज्ञानिक कंप्यूटर पर आधारित आंकड़ों का अध्ययन करर्ते हैं। वैज्ञानिक इसमें जलवायु परिवर्तन के आंकड़े और समुंद्री स्तर की ऊंचाई की जांच करते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *