Fri. May 3rd, 2024
    बलूच नेता ब्रिटेन

    बलूच नेता मेहरान मैरी लगातार बलूचिस्तान की आजादी व बलूच लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे है। पाकिस्तान द्वारा बलूच लोगों के साथ अत्याचार, हिंसा व मारपीट सहित कई यातनाएं लगातार दी जा रही है। जो भी पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाता है उसका अपहरण व शोषण कर लिया जाता है।

    इसी के विरोध में कई बलूच लोगों ने पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन व अन्य जगहों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। हाल ही में एक प्रसिद्ध पत्रकार ने मेहरान मैरी के समर्थन में आवाज बुलंद की है।

    दक्षिण एशिया के एक विशेषज्ञ व पत्रकार फ्रांसेका मरिनो ने यूरोप से मेहरान मैरी का समर्थन करने की मांग की है। पत्रकार मरिनो ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग व यूरोप को मेहरान मैरी की सहायता करने में आगे आना चाहिए।

    गौरतलब है कि पाकिस्तानी मूल के बलूचिस्तान निवासी मेहरान मैरी वर्तमान में ब्रिटेन में रह रहे है। मेहरान मैरी लगातार बलूच लोगों के हितों के लिए काम कर रहे है। पहले मेहरान मैरी स्विट्जरलैंड में रहते थे लेकिन वहां के अधिकारियों ने मेहरान को काफी परेशान किया।

    स्विट्जरलैंड ने किया मेहरान को 10 साल के लिए प्रतिबंध

    मेहरान, उनकी पत्नी व बच्चों को भी बिना आरोपों के अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा मेहरान मैरी को स्विट्जरलैंड के अधिकारियों द्वारा काफी परेशान किया गया। इतना ही नहीं स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने मेहरान को परेशान करते हुए कहा कि तुम पाकिस्तानी नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिक हो।

    साथ ही मेहरान पर 10 सालों का प्रतिबंध लगाते हुए अपने देश से बाहर कर दिया गया। मेहरान मैरी के संघर्ष के बारे में दक्षिण एशिया के एक विशेषज्ञ व पत्रकार फ्रांसेका मरिनो ने अपने लेख में जानकारी दी है। इस लेखक ने मेहरान के पक्ष में इस्लामाबाद प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है।

    मेहरान पर प्रतिबंध लगाने के पीछे इस्लामाबाद का ही हाथ है। इस लेख में लिखा हुआ है कि मेहरान का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ है। लेकिन पाकिस्तान ने मेहरान को कथित आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने का दोषी भी पाया है।

    मरिनो कहते है कि मेहरान मैरी पर ब्रह्मादाग बुगती की बहन से शादी करने का आरोप है, जिसे पाकिस्तान द्वारा एक खतरनाक आतंकवादी माना जाता है।

    मेहरान मैरी लगातार बलूच लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रहा है। लेख में कहा गया है कि पाकिस्तान युद्ध के रास्ते पर है। बलूचिस्तान में हजारो लोगों को लापता कर दिया है।

    उन पर कई तरह के शोषण किये जा रहे है। इसी शोषण का विरोध मेहरान मैरी कर रहा है। इसके लिए उसे अंतरराष्ट्रीय समर्थन की जरूरत है।