Mon. Oct 7th, 2024
    badrinath dham

    देहरादून, 10 मई (आईएएनएस)| उत्तराखंड की गढ़वाल पहाड़ियों में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

    भगवान बद्री (विष्णु) की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। इससे पहले मूर्ति को यहां ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के बीच धार्मिक जुलूस में लाया गया।

    भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद मुख्य पुजारी ने धाम के कपाट खोले। मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

    पहले दिन, करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

    मंदिर अब अगले छह माह तक खुला रहेगा और उसके बाद एक धार्मिक रिवाज के तहत मूर्ति को जोशीमठ शहर के नरसिंह मंदिर ले जाया जाएगा।

    चारों हिंदू धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलने से श्रद्धालुओं के बीच चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु इन चारों धामों का दर्शन कर रहे हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *