Tue. Sep 17th, 2024

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर ने फ्रेंच वर्कबुक के कवर पर जगह पा ली है। फ्रेंच वर्कबुक का इस्तेमाल हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विश्व के इतिहास और संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है।

    ‘फायरवर्क्‍स वर्कबुक’ के वर्ष 2019 के संस्करण में कई विश्व प्रसिद्ध जगहों और हस्तियों की तस्वीरें हैं। इसमें ऐश्वर्या के अलावा भारत के दूसरे गौरव ताज महल की भी तस्वीर है, जिसे भाजपा नेता संगीत सोम ध्वस्त करने की जरूरत बता चुके हैं।

    इस वर्कबुक में न केवल पूर्व मिस वर्ल्ड की तस्वीर छपी है, बल्कि इसमें मौजूद ‘नॉलीवुड और बॉलीवुड’ नामक चैप्टर में ऐश्वर्या संबंधी कई सवाल भी हैं, इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के बारे में भी कुछ सवाल हैं।

    ऐश्वर्या ने हाल ही में फिल्म ‘मलेफिसेंट : मिस्ट्रेस ऑफ ईविल’ में एंजेलिना जोली के किरदार को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म पिछले महीने भारत में रिलीज हुई थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *