कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सैकड़ों जघन्य घटनाएं होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए हमला किया। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “उप्र के हालात देखिए। सैकड़ों भयावह घटनाएं होने के बाद भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखती है। उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए। वो किस चीज का इंतजार कर रहे हैं? आप अपनी महिला नागरिकों को इंसाफ का भरोसा ही नहीं दे पा रहे हैं।”
उनका यह बयान वाराणसी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय के बाहर एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता तथा उसके परिजनों द्वारा जहर खाने की खबर की प्रतिक्रिया में आया है।