Fri. May 10th, 2024
    मशहूर टीवी जोड़ी प्रियंका छिब्बर और विकास कलंत्री जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

    टीवी शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार के लिए मशहूर, अभिनेत्री प्रियंका छिब्बर पहली बार माँ बनने जा रही हैं। उनके पति विकास कलंत्री और वह जल्द अपनी ज़िन्दगी में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। दोनों ने अपनी खूबसूरत शादी का सफ़र 2012 में शुरू किया था। और अब प्रियंका और विकास अपनी ज़िन्दगी के नए पढ़ाव में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

    विकास ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी पत्नी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-“एक नया एहसास। होने वाला पिता। एक नई शुरुआत।” उनके पोस्ट के तुरंत बाद ही, फैंस ने जोड़े को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी।

    priyanka-vikas

    priyanka vikas

    priyanka vikas kalantari

    प्रियंका ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ एक क्यूट सी तस्वीर साझा की। उन्होंने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी जिसमे वह काफी ग्लो कर रही थी। उन्होंने ना केवल अपने माँ बनने की बल्कि इंस्टाग्राम पर एक लाख फोल्लोवर्स होने की ख़ुशी भी मनाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“एक लाख दुनिया में अपने अन्दर एक दुनिया के साथ कदम रख रही हूँ। दोनों के लिए उत्साह है। हमेशा मेरे साथ रहने के और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद मेरा इंस्टा परिवार। उस ख़ुशी को व्यक्त करना लगभग असंभव है जो इस पढ़ाव पर मैं और विकास अनुभव कर रहे हैं। अपने नन्हे बच्चे के आने और हमारी दुनिया पूरी करने का इंतज़ार कर रहे हैं।”

    priyanka

    priyanka chibber

    काम की बात की जाये तो, विकास कलंत्री काफी बॉलीवुड फिल्मो के लिए मशहूर हैं जैसे ‘प्यार ज़िन्दगी है’, ‘दिल बेचारा प्यार का मारा’, ‘जिज्ञासा’ और ‘जिमी’। उन्हें सीरियल ‘नयी पड़ोसन’ में राम का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है।

    वही दूसरी तरफ, प्रियंका ने शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में आयुष अग्रवाल की बहन का किरदार निभाया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *