Fri. May 3rd, 2024
प्रियंका चोपड़ा ने वायु प्रदुषण से बचने के लिए पहना मास्क, तो हो गयी ट्रोल का शिकार

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के स्तर से हर कोई वाकिफ है। इससे दिल्ली एनसीआर में सांस लेने और त्वचा से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हुई है। यहां तक कि बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है जिसमे प्रियंका चोपड़ा जोनास शामिल हैं। प्रियंका अपनी नयी फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ की शूटिंग के लिए नई दिल्ली में थीं और उसी के कारण उन्हें शहर में बाहर निकलना पड़ा। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर मास्क के साथ एक तस्वीर साझा की और लोगों से सुरक्षित रहने का आग्रह किया।

प्रियंका ने अपने कैप्शन में उन लोगों के लिए सहानुभूति व्यक्त की जो बेघर हैं और उन्हें दिल्ली एनसीआर में खतरनाक वायु गुणवत्ता के कारण स्वास्थ्य के प्रतिकूल मुद्दों का सामना करना पड़ता है। हालाँकि, नेटिज़न्स ने तस्वीर को एक अलग तरीके से देखा और शुरू कर दिया ‘द स्काई इज़ पिंक’ अभिनेत्री को ट्रोल करना। कई यूजर्स ने प्रियंका की धूम्रपान की वायरल तस्वीर पर टिप्पणी की और उन्हें एक पाखंडी होने के लिए ट्रोल किया। कुछ ने उनसे सिगरेट के बारे में पूछा, जबकि अन्य ने उन पटाखों पर टिप्पणी की जो निक जोनस के साथ उसकी शादी में इस्तेमाल किए गए थे।

https://www.instagram.com/p/B4aSEX3nffs/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ नेटिज़न्स ने प्रियंका के लिए भी चिंता व्यक्त की, हालांकि, अधिकांश यूजर्स ने स्टार को लक्षित करके उन्हें ट्रोल ही किया। कुछ ने यह भी सुझाव दिया कि प्रियंका को अमेरिका वापस चले जाना चाहिए अगर दिल्ली में हवा उनके लिए असहनीय है तो। यूजर्स ने निक और उनकी मॉम के साथ प्रियंका की एक तस्वीर के बारे में टिप्पणी की, जो कुछ महीने पहले वायरल हुई थी, जिसमें वह स्मोकिंग करती नजर आ रही थीं।

इस बीच, प्रियंका आखिरी बार फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ के साथ ‘द स्काई इस पिंक’ में दिखाई दी थीं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म प्रेरक वक्ता आइशा चौधरी के जीवन पर आधारित थी, जो पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थी। यह फिल्म समीक्षकों से अच्छी समीक्षा प्राप्त करने में सफल रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अधिक कमाई नहीं कर पाई।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *