Thu. May 2nd, 2024
प्रियंका चोपड़ा रिसेप्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुचे। प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनका पहला रिसेप्शन नयी दिल्ली में आयोजित किया गया था और इस समारोह के सबसे ख़ास मेहमान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे। यह समारोह नयी दिल्ली के ताज होटल में आयोजित किया गया था।

https://www.instagram.com/p/BrABGdtl7R7/

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए समारोह की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका निक और प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा के साथ प्रधानमंत्री हंसते हुए नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका ने लिखा है कि, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री को यहाँ आने और हमें आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया। आपके दयालुता से भरे शब्दों और आशीर्वाद ने मेरा दिल छू लिया।”

https://www.instagram.com/p/BrAEKx1Hh6t/

https://www.instagram.com/p/Bq-OE38H441/

निक और प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसम्बर को इसाई और हिन्दू रीति रिवाजों से जोधपुर के उमेद भवन में हुई है। प्रधानमंत्री पिछले साल क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के भी रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

रिसेप्शन की विडियो में प्रियंका, नरेन्द्र मोदी को अपने घर वालों से मिलवाती हुई नज़र आ रही थीं।

https://www.instagram.com/p/Bq-OVstnB2E/

यह भी पढ़ें: अपनी माँ अमृता सिंह की तरह बिंदास और ईमानदार बनना चाहती हैं सारा अली खान

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *