Mon. Jun 17th, 2024
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक दिन बाद, उन्होंने भी मध्यम लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

    कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रिंयका गांधी वार्डा ने कहा रायबरेली की जनता के प्रति मेरी मां की श्रद्धा से हर प्रत्याशी, हर राजनेता को सीखना चाहिए। जिसे भी यह मौका मिलता हैं उसे जनता का शुक्रगुजार होना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक राजनेता का मकसद जनता की सेवा और समर्पण होना चाहिए। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा हैं।

    सोनिया गांधी 2004 से अब तक रायबरेली से चार बार चुनाव जीत चुकी हैं। रायबरेली से यह उनका पांचवा चुनाव हैं। रायबरेली सीट गांधी परिवार का सबसे मजबूत गढ़ रही हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि मानी जाती हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूरा गांधी परिवार सोनिया के साथ था। इस से पहले सोनिया गांधी ने रोड शो किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ यह रोड शो 700 मीटर तक निकाला गया।

    सोनिया गांधी के पांचवीं बार रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह से इस बार उनके प्रचार में पांच लाख पार का नारा भी चलाया जा रहा हैं। चुनावी मैदान में सोनिया गांधी का आमना सामना भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से होने जा रहा हैं जिन्होंने कुछ ही समय पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का हाथ थामा था। वही सपा- बसपा गठबंधन ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नही खड़ा किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *