Sun. May 19th, 2024
    priyanka gandhi

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर अमेठी में लोगों को पैसे बांटने का रविवार को आरोप लगाया।

    प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “भाजपा के लोग अमेठी में चुनाव जीतने के लिए जनता को पैसे, साड़ियां और जूते बांट रहे हैं। यह चुनाव जीतने का बेहद गलत तरीका है। जब मैं 12 साल की थी तब से यहां आ रही हूं। अमेठी व रायबरेली के लोगों में बहुत आत्मसम्मान है। यहां की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगा है।”

    प्रियंका गांधी ने कहा, “हम शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवाद देश की जनता की दिक्कतों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन भाजपा के लोग जनता की नहीं सुनते हैं। जब भी जनता कोई मुद्दा उठाती है तो भाजपा सरकार लोगों का दमन करती है।”

    गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद से लगातार पूरे क्षेत्र में दौरा करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *