Mon. Feb 24th, 2025
    priyanka gandhi

    नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के बढ़ते आंकड़ों पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमला बोला।

    उन्होंने कहा, “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

    प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट करते हुए राज्य में विभिन्न आपराधिक घटनाओं की खबरों वाले एक कोलाज की तस्वीर भी पोस्ट की।

    यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह सरकार से प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल किया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *