Sun. May 5th, 2024
indonesia

इंडोनेशिया के पूर्वी भाग में रविवार रात को समुद्र से भूकंप के झटके महसूस किये गए थे और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी थी लेकीन बाद में हटा दी गयी थी। रिपोर्ट में कोई तत्काल हताहत या क्षति रिपोर्ट्स जारी नहीं की गयी है।

अमेरिकी जिओलोजिकल सर्वे ने कहा कि “भूकंप के झटके 6.9 की तीव्रता से आया थे और यह मोलुक्का समुन्द्र की 24 किलोमीटर की गहराई से 185 किलोमीटर दक्षिण पूर्व तक महसूस किये गए थे। राष्ट्रीय आपदा विभाग ने कहा कि “उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मालुकु के स्थान के लिए जारी की गयी सुनामी की चेतावनी को मध्यरात्री में रद्द कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि “अभी भी जानकारियों को एकत्रित किया जा रहा है लेकिन आपदा अधिकारीयों के साथ उत्तरी मालुकु में संपर्क न होने के कारण इसमें बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय आपदा अधिकारी के मुताबिक, मनाड़ो में स्थित अस्पताल इससे क्षतिग्रस्त हो गया था और मरीजों को वहां से निकाल दिया गया था।

इन झटकों ने मालुकु द्वीप टर्नटे बसे टरनेट शहर में भगदड़ मचा दी है। इस इलाके में लोग ऊँचे मैदानों की तरफ भाग रहे थे। आपदा विभाग ने कहा कि “मनाड़ो के निवासी भय के कारण अपने घरो से बाहर भाग गए थे।” उन्होंने कहा कि “उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मालुकु के निवासियों को अपने घर लौट जाना चाहिए।”

इंडोनेशिया प्रायद्वीप 26 करोड़ वासियों का देश है और यहां निरंतर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं। झटकों के कारन सुनामी का भी प्रकोप रहता है क्योंकि इस स्थिति “रिंग ऑफ़ फायर” पर है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *