Wed. May 1st, 2024
amit shah

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलवामा हमले का बाद पाकिस्तानी पीएम की ओऱ से आए बयान का समर्थन करने पर सीएम चंद्रबाबू नायडू को फटकार लगाई है। 14 फरवरी को हुए आंतकवादी हमले के पांच दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस आत्मघाती हमले मे पाकिस्तान का हाथ होने की बात का खंडन किया था। इसी बयान के समर्थन में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपना बयान दे दिया था।

इसी बात पर चिढ़कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें कहा है,”राजनीतिक फायदे के लिए इतना न गिर जाएं कि दुश्मन की बोली बोलने लगें। भारत के प्रधानमंत्री से ज्यादा नायडू को पाकिस्तानी पीएम पर भरोसा है।” उन्होंने चंद्रबाबू पर आऱोप लगाए हैं कि,”वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए वे लोगों के प्रधानमंत्री के खिलाफ भड़का रहे हैं।”

अमित शाह ने सीधे शब्दों में चंद्रबाबू नायडू को कहा है कि,”एक सीमा रेखा तो बरकरार रखिए, राजनीति व सत्ता हासिल करने लिए इतना नीचे मत गिर जाइए।” भाजपा अध्यक्ष ने इसे निम्न स्तर की राजनीति कहा है।

नायडू ने बुधवार को पाकिस्तान के समर्थन में यह कहा था कि, इमरान खान ने साफ कर दिया है कि इस आत्मघाती हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। हमें इसे मानना चाहिए।

तेलगू देशम पार्टी ने इस संदेश को टेलीग्राम मोबाइल ऐप के जरिए पहले फैलाना शुरु किया। यह बयान नायडू ने टेलीकॉफ्रेंस में पार्टी नेताओं के सामने दिया था। जिसे बाद में स्थनीय टेलीविजन चैनलों पर भी प्रसारित किया जाने लगा।

कुछ देर बाद उस संदेश को बदल दिया गया। नए संदेश में नायडू ने यह कहा था कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से आए बयान में कुछ शंका है।

टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू के ताजा बयान के मुताबिक उन्होंने कहा है कि, “भाजपा के लोगों ने देश में अव्यव्स्था की स्थिति पैदा कर दी है। देश की रक्षा प्रणाली से भी अब खिलवाड़ किया जा रहा है।”

गुरुवार को हुई रैली में शाह ने चंद्रबाबू नायडू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास परियोजनाओं में भारी मात्रा में गड़बड़ी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *