Sat. May 4th, 2024
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी फ़िलहाल हर जगह ट्रेंड कर रही है। हाल ही में खबर आई है कि इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी शादी में आने का निमंत्रण दिया है।

सूत्रों के अनुसार, “हमे ये तो पक्का नहीं पता कि वे दोनों पीएम से मिल पाए या नहीं मगर एक निमंत्रण स्पेशल रिक्वेस्ट के साथ उन्हें जरूर दिया गया है।” ऐसा कहा भी जा रहा है कि पीएम मोदी उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं।

जब प्रियंका के एक दोस्त को इस बारे में पता चला तो उन्होंने हस्ते हुए कहा कि भरोसा करिये पीसी कुछ भी कर सकती है। वो हर वक़्त तुम्हे चौकाएगी तो शादी कोनसी बड़ी बात है।

हाल ही में इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी। इनकी शादी पर काफी दिनों तक चर्चा रही थी और लोग अभी भी उनके मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का इंतज़ार कर रहे हैं। तो इन सब में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती हैं।

एक फिल्म मेकर ने बताया-” पूरा विचार एक दूसरे की शादी से ऊपर उठने का है। वो दोनों कितनी भी अच्छी दोस्त होने का दावा करले इससे फर्क नहीं पड़ता, प्रियंका और दीपिका में बहुत बड़ा कम्पटीशन है। और अगर दीपिका की शादी इतना चर्चित समारोह था लेक कोमो में , तो प्रियंका की जोधपुर में होने वाली शादी पर भी काफी पैसा और वक्त लगा है।”

प्रियंका बहुत जल्द जोधपुर के उम्मेद भवन में निक जोनस के साथ शादी करने वाली हैं। ये शादी 2 दिसंबर को होगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *