Wed. May 8th, 2024
arjun-kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “पानीपत” की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है और ऐसा किरदार अर्जुन ने पहले कभी बड़े पर्दे पर नहीं निभाया। इसलिए वे फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं और बेहद उत्साहित हैं।

अभिनेता फिल्म में सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाएंगे। हालाँकि उनके लुक अभी तक जारी तो नहीं किया गया है मगर फिल्म के कास्टिंग निर्देशक रोहन मपुस्कर ने ज़ूमटीवी.कॉम को बताया कि क्यों अर्जुन इस फिल्म के लिए फिट हैं।

रोहन ने बताया कि ‘ठाकरे’ कि कास्टिंग के लिए उन्हें चेहरा देखना पड़ा था जबकि “पानीपत” की कास्टिंग के लिए वे व्यक्तित्व की तलाश कर रहे थे। जब उनसे अर्जुन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-“क्योंकि वो लगता है पेशवा। वो पहली पसंद थे। बहुत सारे कारकों के कारण – वह धाराप्रवाह मराठी बोल सकते है, वह ऐसे आदमी है जो बॉम्बे में पैदा हुए और बड़े हुए। उन्होंने पेशवा की छोटी-छोटी बारीकियों पर सही पकड़ हासिल की और उसी के लिए हमारे द्वारा किए गए शोध को अच्छी तरह से समझा। वह निश्चित रूप से पहली पसंद है।”

https://www.instagram.com/p/Btu1n5yA9RL/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BqywboXAIfl/?utm_source=ig_web_copy_link

भारतीय ऐतिहासिक पीरियड-ड्रामा का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। अभिनेता संजय दत्त, कृति सैनन, पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल भी फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अर्जुन जहां सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं संजय-अहमद शाह अब्दाली और कृति-पार्वती बाई की भूमिका में दिखाई देंगे।

इस साल अर्जुन, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ में दिखाई देंगे।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *