Thu. Apr 25th, 2024
    अंबानी ब्रदर्स

    लॉस एंजेल्स की तर्ज पर ही मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है और इसके निर्माण को लेकर अंबानी बंधुओं मुकेश और अनिल, ने रूचि दिखाई है। इस परियोजना में अभी तक तीन संस्थाओं ने ही रुची दिखाई है जिनमे से दो अंबानी बंधू हैं और इस्नके अलावा एक भनोट इन्फ्रा वेंचर है।

    फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के बारे में :

    जुलाई 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म सिटी के विकास के लिए एक टेंडर रिलीज़ किया गया था जिसमे पूरे विश्व से इसमें योगदान के लिए पेशकस की गयी थी। इस परियोजना में कुल 2600 करोड़ रुपयों की लागत का अनुमान था। इसमें पिछले वर्ष दिसम्बर में अंबानी बंधुओं एवं भनोट इन्फ्रा वेंचर में अपनी रूचि दिखाई थी। बतादें की गोरेगांव में वर्तमान में स्थित फिल्म सिटी में रिलायंस के मालिक अनिल अंबानी की भी एक स्टूडियो है।

    सरकार वर्तमान की फिल्म सिटी में पूरा फेरबदल करके इसमें थीम पार्क, फाइव स्टार होटलों और फ़ूड कोर्ट के साथ एक विश्व स्तरीय काम्प्लेक्स बनाना चाहती है। दिसम्बर में अंबानी बंधुओ के प्रवक्ताओं एवं भनोट इन्फ्रा वेंचर के प्रवक्ताओं ने बिडिंग से पहले एक बैठक में भाग लिया था। फिल्म सिटी के अधिकारियों के अनुसार फिल्म सिटी के विकास के लिए बिडिंग करने की आखिरी तारीख फरवरी 28, 2019 है।

    फिल्म सिटी के निदेशक का बयान :

    फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक, जयश्री भोज, ने पूर्व-बोली चरण में तीन कंपनियों के भाग लेने की पुष्टि की। उन्होंने बताया “उन्होंने रुचि दिखाई है, और साथ ही हमें इस परियोजना के संबंध में कुछ सवाल पूछे थे। मुख्य राज्य सचिव की अध्यक्षता वाली परियोजना समाशोधन समिति ने तब एक बैठक की और कुछ सवालों को मंजूरी दी और मसौदे में बदलाव किए।”

    उन्होंने यह बताया की बोले लगने की अवधि ख़त्म होने के बाद हम कंपनियों की तकनीकी और वित्तीय योग्याता की परख करेंगे और उसीके आधार पर यह परियोजना उन्हें सोंपी जायेगी।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *