Mon. Sep 30th, 2024
    सेनाध्यक्ष

    पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री के दफ्तार से बयान जारी कर बताया कि देश में अमन और शान्ति के लिए इमरान खान ने सेनाध्यक्ष के कार्यकाल को तीन सालो के लिए बढ़ा दिया है।

    सेनाध्यक्ष के कार्यकाल को बढाने का निर्णय क्षेत्रीय सुरक्षा हालातो को मद्देनजर लिया गया है। इस सूचना पर खुद प्रधानमन्त्री इमरान खान ने दस्तखत किये हैं। हाल ही में भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा लिया था और इससे तनाव काफी बढ़ गया था।

    कमर जावेद बाजवा ने 29 नवंबर 2016 को सेवानिवृत्त हुए जनरल राहिल शरीफ का स्थान लिया था। बाजवा के नाम पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुहर लगाई थी। कश्मीर मुद्दों के खास तौर पर जानकार माने जाने वाले बाजवा के पास भारत के सम्बन्ध का एक अच्छा अनुभव था।

    पाकिस्तान टुडे के संपादक आरिफ निजामी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कमर बाजवा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। निजामी ने कहा था कि इमरान खान बाजवा के काम से खुश हैं इसीलिए वो उनके कार्यकाल को विस्तार दे सकते हैं।

    प्रधानमंत्री की हालिया अमेरिका की यात्रा सभी प्रकार से सफल रही। उन्होंने कहा कि यात्रा में जनरल बाजवा की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि वह अमेरिकी सेना के एक महत्वपूर्ण अधिकारी से मिले थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *