Tue. May 21st, 2024
    पाकिस्तान में मूसलधार बारिश

    पाकिस्तान में बीते दो दिनों से मूसलधार बारिश और आंधी से 26 लोगो की मौत हो गयी है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बारिश से सम्बंधित हताहत का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पाकिस्तान की मंगवार की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुल्क के बलूचिस्तान प्रान्त को बारिश से सबसे अधिक नुकसान हुआ था जहां नौ लोगो की मृत्यु हुई थी और 50 लोग घायल हुए थे।

    देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रान्त में हाई अलर्ट लगा रखा है। इसके आलावा पंजाब प्रान्त में भी नौ लोगो की मौत हुई थी और कई लोग जख्मी हुए थे। जबकि सिंध प्रान्त के कराची में आंधी तूफ़ान से सोमवार को 5 लोगो की मौत हो गयी थी।

    एक बच्चे की भी खैबर पख्तूनवा प्रान्त में मौत हो गयी थी। कई घरो की छतो और दीवारों के टकराने की घटनाएं भी सामने आयी है। कराची और पंजाब में आंधी से साइनबोर्ड और पेड़ भी उखड़ गए थे। कराची में स्कूलों की दीवारे टकराने से कई बच्चों के जख्मी होने की खबर आयी है।

    कराची में एक अन्य वारदात में कैदियों की एक गाड़ी में पेड़ गिर गया था जिससे कई कैदियों को चोट आयी थी। बारिश का पानी बाढ़ की तरह घरो और सड़को से गुजर रहा है और सड़क पर जाम लगा रहा है। अरब सागर के किनारे कराची से 10 मछुवारो से सवार नाव गायब है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान छह मछुवारो को ढूंढ लिया गया है जबकि शेष मछुवारो को समुन्द्र में खोज जारी है। बारिश का पानी कई घरो और वाहनों को बी बहा ले गया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *