Sun. May 19th, 2024
    modi mamata

    कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)|

    पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अप्रत्याशित रूप से 17 सीटों पर आगे चल रही हैं।

    कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है जबकि राज्य पर दशकों तक राज करने वाले वाम को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो आसनसोल में तथा एस.एस. अहलूवालिया बर्दवान-दुगार्पुर सीट पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

    चुनाव आयोग के अनुसार, सुप्रियो अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से लगभग 50,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निलांजन रॉय से 46,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    दलित मतुआ समुदाय की बहुलता वाली बोंगाओं लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और मतुआ समुदाय की दिवंगत कुलमाता बीनापानी ठाकुर के परपोते शांतनु ठाकुर अपनी रिश्तेदार और तृणमूल की मौजूदा सांसद ममता बाला ठाकुर से आगे चल रहे हैं।

    आसनसोल में भाजपा के बाबुल सुप्रियो को बढ़त

    लोकसभा चुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी और तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से आगे चल रहे हैं।

    तृणमूल कांग्रेस को 21, भाजपा को 11 पर बढ़त

    11:27 AM: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 21 सीटों पर जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 सीटों पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो असनसोल में तथा एस.एस. अहलूवालिया बर्दवान-दुर्गापुर सीट पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निलांजन रॉय से 20,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

    दलित मतुआ समुदाय की बहुलता वाली बोंगाओं लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और मतुआ समुदाय की कुलमाता बीनापानी ठाकुर के परपोते शांतनु ठाकुर अपनी चाची और तृणमूल की मौजूदा सांसद ममता बाला ठाकुर से आगे चल रहे हैं।


    लोकसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। यहां भाजपा और तृणमूल दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

    भाजपा के जॉन बार्ला अलीपुरद्वार और राजू बिष्ट दार्जिलिंग में बढ़त बनाए हुए हैं।

    तृणमूल के बिनय चंद्र बर्मन जलपाईगुड़ी में और बंगाली फिल्म स्टार देव घाटल में बढ़त बनाए हुए हैं।

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहावलपुर में मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *