Sat. Aug 2nd, 2025

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दिलीप घोष एक बार फिर पार्टी की बंगाल इकाई के प्रमुख चुने गए हैं। पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे घोष सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित हुए। वह वर्ष 2015 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।

    वह वर्ष 2014 में संघ से भाजपा में भेजे गए थे। बंगाल इकाई की कमान संभालने से पहले वह पार्टी महासचिव थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *