Tue. Jul 22nd, 2025
    मौसम

    राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ होने के साथ ही धूप निकली है। इससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सिसयस और भागलपुर का 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।

    पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    पटना के अलावा यदि उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, कानपुर जैसे शहरों में तेज धुप और हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। बारिश आने की संभावनाएं कम हैं। इसके अलावा हाल ही में आई बारिश की वजह से वायु की गुणवत्ता कुछ ठीक है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *