Fri. Aug 8th, 2025
    मौसम

    डीगढ़, 1 जून (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राज्य के कई स्थानों में शनिवार को पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को यहां पारा बढ़ने से कुछ राहत मिल सकती है।

    हरियाणा के नारनौल में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान बन गया।

    हिसार (45.6 डिग्री सेल्सियस) और अंबाला (41.6 डिग्री सेल्सियस) में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा।

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि साल के इस समय में अधिकतम तापमान औसत से 4-6 डिग्री अधिक रहा।

    पंजाब के अमृतसर में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    लुधियाना और पटियाला में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जहां तापमान क्रमश: 44.1 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *