Tue. May 7th, 2024
nitin-gadkari

भोपाल: यह स्पष्ट करते हुए कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नही हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा सत्तारूढ़ भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक सीटे जीतेगी और नरेंद्र मोदी अपनी सत्ता जारी रखेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि,” मैंने पहले भी कहा था कि में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नही हूं।”

केंद्रीय सड़क परिवाहन और राजमार्ग, जल संसाधन और नदी विकास मंत्री ने कहा,” भाजपा 2014 आम चुनावों से अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री होंगे।”

यह कहते हुए कि राष्ट्रीय चुनाव में विकास भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र ऐजंड़ा था। उन्होंने कहा,” हम यह चुनाव देश को सुपर आर्थिक शक्ति बनाने के लिए लड़ रहे हैं” और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सूचीबद्ध किया।

गड़करी ने दावा किया कि जो कांग्रेस ने 50 सालों में नही किया, भाजपा ने पांच सालों में कर दिखाया हैं।

हिंदुत्व को जीवन का एक तरीका बताते हुए, उन्होंने कहा इस एक शब्द का अर्थ हिंदू धर्म नही हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा,” हमारे लिए, हिंदुत्व राष्ट्र हैं।”

नितिन गड़करी ने कहा कि उनके मंत्रालय डबल डेकर स्काईबस लाया हैं, अगर भोपाल के लोग चाहे, तो वह इसे तुरंत शहर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *