नरेंद्र मोदी नदी जोड़ योजना

नरेंद्र मोदी सरकार ने 5000 करोड़ की लागत से एक नया प्लान बनाया है जिसके तहत देश की सभी नदियों को जोड़ा जाएगा। इससे देश में होने वाली बाढ़ और सूखे से निजात पाया जा सकेगा।

इस साल देश में भारी बाढ़ के कारन करीबन 10 करोड़ लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इससे पहले देश के कई इलाकों में सूखे के कारन किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मोदी सरकार के इस नए प्लान से देश की 60 बड़ी नदियों को जोड़ा जाएगा जिससे पानी को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकेगा।

इसके जरिये किसानो तक आसानी से पानी पहुंचा दिया जा सकेगा। इससे पहले 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इस योजना को शुरू किया था। उस समय कई कारणों से इस योजना पर काम नहीं हो सका। अब सरकार का कहना है कि मोदी खुद इस पर काम कर रहे हैं और इस योजना को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।