Thu. May 2nd, 2024
नच बलिए 9: क्या रवीना टंडन की वजह से, अक्षय कुमार छोड़ेंगे 'मिशन मंगल' का प्रचार

सलमान खान का नाम जिस चीज़ से जुड़ता है, वो हमेशा विवादों का शिकार बन जाता है। चाहे उनकी फिल्में हो या रियलिटी शो। इस समय वह डांस शो ‘नच बलिए 9‘ का निर्माण कर रहे हैं जो शुरू से ही अपने प्रतियोगियों की वजह से सुर्खियों में रहा हैं। लेकिन इस शो के खबरों में आने का कारण उसकी जज- रवीना टंडन हैं।

पिंकविला के अनुसार, फिल्म ‘मिशन मंगल‘ की टीम शो में आने वाली थी। वे फिल्म का प्रचार अगले हफ्ते करेंगे जिसमे केवल फिल्म की अभिनेत्रियां हिस्सा लेंगी जिसमे से भी केवल विद्या बालन और तापसी पन्नू की पुष्टि हुई है। अक्षय कुमार शो में नजर नहीं आएंगे जिसका कारण रवीना हैं। एक समय था जब अक्षय और रवीना एक-दूसरे के प्यार में खोये हुए थे लेकिन अब लगता है कि शो जो पूर्व जोड़ियों को साथ लेकर आ रहा है, वह इन दोनों पूर्व प्रेमियों को एक ही मंच पर लाने में नाकामयाब हो गया है।

https://www.instagram.com/p/B04vAClnXro/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा, बाकि स्टार कास्ट शो की शान बढ़ाएगी। फिल्म एक स्पेस फिल्म है जिसका निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B0U5m97n3td/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, ‘नच बलिए 9’ दर्शको के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली, शांतनु माहेश्वरी-नित्यामी शिर्के समेत 12 जोड़ियों ने हिस्सा लिया था।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *