Wed. May 8th, 2024
    नच बलिए 9: उर्वशी ढोलकिया के बेटों ने लगाई मधुरिमा तुली को लताड़

    जबसे ‘नच बलिए 9’ की घोषणा हुई है, तबसे ये सुर्खियां बना रहा है जिसका मुख्य कारण है इसका कांसेप्ट। इस बार वर्तमान जोड़ियों के साथ पूर्व जोड़ियां भी हिस्सा ले रही हैं। और एक पूर्व जोड़ी जो अपने झगड़े से, हमेशा लाइमलाइट हासिल करती रहती है- वो है विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की।

    हाल ही में, ये जोड़ी बॉटम 2 में आई थी और इनका सामना हुआ था अन्य पूर्व जोड़ी- उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा से। दोनों जोड़ियों को जजों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली लेकिन उर्वशी और अनुज शो से बाहर हो गए। एलिमिनेशन से दुखी होकर ही, उर्वशी ने कहा था कि शो में पक्षपात होता है और ये डांस कम्पटीशन से बढ़कर एक ड्रामा कम्पटीशन बन गया है।

    https://www.instagram.com/p/B1lJLxpp2Y5/?utm_source=ig_web_copy_link

    उन्होंने आगे कहा कि वह शो पर अपने एक्स के साथ एक टीनेजर की तरह नहीं लड़ सकती। उनकी इस टिपण्णी से मधुरिमा निराश हो गयी और उन्होंने पटलवार करते हुए कहा कि वह चीज़ो पर ओवररियेक्ट कर रही हैं।

    उन्होंने कहा-“मुझे लगता है कि आपको जजों के फैसले को सम्मानपूर्वक लेना चाहिए और इन चीजों को नहीं खोदना चाहिए या इसका मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। यदि हम हार गए होते, तो मुझे नहीं लगता कि हमने कभी ऐसा कुछ किया होता या निर्णय का सम्मान नहीं किया होता। वह एक प्रतियोगी है, उन्होंने जीवन को देखा है, उन्होंने जीवन से लड़ा है। मैं उनका पूरा सम्मान करती हूँ। बस मुझे लगता है कि वह अभी दुखी है और कुछ चीजों पर थोड़ा ओवररियेक्ट कर रही हैं। उन्हें इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।”

    https://www.instagram.com/p/B1gALtng33b/?utm_source=ig_web_copy_link

    लेकिन लगता है कि उनके इस पलटवार से उर्वशी के जुड़वाँ बेटे- सागर और क्षितिज खफा हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिये अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। सागर ने लिखा-“मधुरिमा मैम, मेरी मॉम ओवररियेक्ट नहीं कर रही हैं। आप ओवर एक्टिंग कर रही हैं। हम कभी किसी के बारे में बुरा भला नहीं कहते क्योंकि हमें यही सिखाया गया है। लेकिन चुप भी नहीं बैठेंगे अगर आप हमारी मॉम पर बेवजह हमला करेंगी। उन्होंने कभी आर्टिकल में आपका नाम नहीं लिया।”

    वही क्षितिज ने लिखा-“आप हमारी मॉम के बारे में ऐसी चीज़े कह भी क्यों रही हैं? आप विशाल आदित्य सिंह के साथ कई बार हमारे घर आई हैं, एक बार भी मेरी माँ ने आपके बारे में आर्टिकल में कुछ भी नहीं कहा है और आप उनके चरित्र पर सीधी ऊँगली कर रही हैं।”

    दोनों मधुरिमा और उर्वशी ने टीवी शो ‘चंद्रकांता- एक मायावी प्रेम गाथा’ में काम किया है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *