Fri. Sep 20th, 2024
    महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बड़े कामों के लिये जाने जाते हैं। उन्होनें हमारे देश को कई सारे कप दिलाये हैं, जिसमे 2011आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप भी शामिल हैं, जो भारत ने 2011 में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह की कप्तानी में जीता था। 1983 के 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में भारत के नाम यह कप दोबारा अपने नाम किया था।

    वैसे बात करे तो महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में बहुत फैंस हैं। वह अपने फैंस को खुश करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक विडियों सामने आया है जिसमें वह अपनी कार में बैठे है और वह अपने एक नन्हें फैंस से मिलने के लिए अपनी कार का दरबाजा खोलकर उसके साथ बात करते हुए नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया में लोग इसे बहुत पसंद कर रहें है और धोनी की जमकर तारीफ कर रहें हैं।

    यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस से ऐसे मिले हैं, उससे पहले कई बार वह मैदान में अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाते नज़र आये है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के पांचवें वनडे मैच में धोनी मैदान के बाहर अपने एक खास फैन के साथ थोड़ी देर बात और फोटों खिचवातें हुए दिखे थे।

    धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज की हिस्सा नहीं थे और ना ही 21 नवंबर से खेली जाने वाली टी-20 टीम का हिस्सा हैं। चीफ स्लेक्टर एम एस के प्रसाद के इस निणर्य से धोनी के फैंस बहुत नाराज हैं। चीफ सलेक्टर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज के लिए भी धोनी की टीम में नहीं चुना हैं और उनकी जगह दिनेश कार्तिक और ऋृषभ पंत को टीम में जगह दी गई हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी अब इस साल कोई मैच खेलते नहीं दिखायी देंगे क्योंकि वह टेस्ट टीम से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब वह सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *