Tue. May 21st, 2024
पुलिस

गुरुग्राम, 17 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने गोलीबारी के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों को तीन बदमाश- लोकेश उर्फ सूर्या, प्रदीप और नीरज के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई गई।

एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारी मंगलवार रात करीब 11 बजे बदमाशों को पकड़ने गए। पुलिस द्वारा रास्ता रोकने का एहसास होते ही उन्होंने भागने के लिए आधा दर्जन राउंड फायर किए। जिसके बाद उनमें गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें अपराधियों के पैर में गोली लग गई और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि वे अब एक अस्पताल में भर्ती हैं और आगे की जांच चल रही है।

ये आरोपी हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हत्या, डकैती और फिरौती मांगने जैसे अपराधों में शामिल रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने लोकेश को पकड़ने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा, प्रदीप और नीरज पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *