Mon. May 6th, 2024
द्रव्यवाचक संज्ञा drvya vachak sangya in hindi

विषय-सूचि

इस लेख में हम संज्ञा के भेद द्रव्यवाचक संज्ञा के बारे में विस्तार से पढेंगे।

(संज्ञा और उसके सभी भेद के बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – संज्ञा और संज्ञा के भेद)

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा (dravya vachak sangya ki paribhasha in hindi)

परिभाषा: जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। द्रव्यवाचक संज्ञाएँ ढेर के रूप में नापी या तोली जाती हैं। ये अगणनीय हैं।

जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी, लोहा, सोना, चांदी, हीरा, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं जिन्हे संख्याओं में गिना नहीं जाता बल्कि इन्हे तोला या फिर नापा जाता है।

उदाहरण के तौर पर हम कभी एक चीनी या दो चीनी नहीं कहते बल्कि एक किलो चीनी या दो किलो चीनी कहते हैं नाही हम एक लोहा या दस लोहा कहेंगे बल्कि लोहे को नापने का प्रमाण अलग होता है जिसे किलो में या टन में नापा जाता है।

द्रव्यवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण (dravya vachak sangya examples in hindi)

  • हमे रोजाना फल खाने चाहिए।

इस वाक्य में फल शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः फल एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मुझे पानी पीना है।

इस वाक्य में पानी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः पानी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • बाज़ार से सब्ज़ी लेकर आओ।

इस वाक्य में सब्ज़ी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रह है। अतः सब्ज़ी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मेरा मोबाइल मुझे वापस दो।

इस वाक्य में ‘मोबाइल’ द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है, क्योंकि मोबाइल हमें किसी ठोस द्रव्य का बोध करा रहा है।

  • हमें स्वस्थ रहने के लिए घी खाना चाहिए।

ऊपर दिए गए वाक्य में घी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः घी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मुझे सोने का हार खरीदना है।

ऊपर दिए गए वाक्य में सोना शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः सोना एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मुझे चांदी के आभूषण पसंद हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में चांदी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः चांदी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • लोहा बहुत कठोर पदार्थ है।

ऊपर दिए गए वाक्य में लोहा शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः लोहा एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • कोयले का रंग काला होता है।

ऊपर दिए गए वाक्य में कोयला शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः कोयला एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मुझे दूध पीना बहुत पसंद है।

ऊपर दिए गए वाक्य में दूध शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः दूध एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मीठे व्यंजनों में चीनी इस्तेमाल की जाती है।

ऊपर दिए गए वाक्य में चीनी शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः चीनी एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • इस बार गेहूँ की फसल बहुत अच्छी हुई।

ऊपर दिए गए वाक्य में गेहूँ शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः गेंहू एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • आम को फलों का राजा कहा जाता है।

ऊपर दिए गए वाक्य में आम शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः फल एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • सबसे महंगा हीरा कोहिनूर है।

ऊपर दिए गए वाक्य में हीरा शब्द हमें एक द्रव्य का बोध करा रहा है। अतः हीरा एक द्रव्यवाचक संज्ञा है।

  • मुझे लड्डू बहुत पसंद हैं।

इस उदाहरण वाक्य में लड्डू द्रव्यवाचक है, क्योंकि यह किसी ठोस वस्तु का बोध करा रहा है।

  • कृपया, मेरा झोला उठा लो।

इस वाक्य में झोला शब्द एक ठोस वस्तु का बोध कर रहा है, इसलिए यह द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • अपनी चाय में स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं।

इस  वाक्य में चाय एवं चीनी को संख्याओं में नहीं माप सकते हैं बल्कि इनका उल्लेख हम किलो या लीटर में करते हैं।

ऊपर दिए गए उदाहरणों से हम निश्चिंत ही यह समझ सकते हैं की द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाने के लिए एक ऐसा पदार्थ होना जरूरी है जिसे हम संख्या में नहीं माप सकते हैं।

द्रव्यवाचक संज्ञा से जुड़ा यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
  2. जातिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
  3. भाववाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
  4. समूहवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

9 thoughts on “द्रव्यवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण”
  1. द्रव्य वाचक संज्ञा किस वचन में होता है?

  2. (बहुत )
    👆ईस शब्द की भाव वाचक संज्ञा कया है?
    बताओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *