Tue. Sep 17th, 2024
    दुनिया की सबसे पुरानी चित्रकला

    पुरातत्वविदों ने दुनिया के पहले कलाकार के कार्य की खोज कर ली है। साल 1994 में बोर्नेओ में केव पेंटिंग की एक सीरीज मिली थी जो लगभग 40000 साल पुरानी थी। ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफ्फ्थ यूनिवर्सिटी के पुरातत्ववादी मक्सिम औबेर्ट ने बताया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी आलंकारिक चित्रकला है। इस चित्रकला को देखना रोमांचक था।

    इस चित्रकला में धुंधले नारंगी रंग से किसी जानवर का चित्र प्रतीत हो रहा है, मानो इस द्वीप में स्थित किसी जंगली जानवर की तस्वीर हो। जानकारों के मुताबिक चित्रकला का यह मास्टरपीस सबूत है कि उस काल में चित्रकार बहुत भूखे रहते थे।

    यह दुनिया की पहली अलंकारिक अदभुत चित्रकला है। इससे पूर्व सितम्बर में 73000 हज़ार साल पूर्व बनी एक चित्रकला का खुलासा किया गया था। यह चित्रकला क्रिसक्रॉस डिजाईन की थी। यह दक्षिण अफ्रीका की गुफा में खुदाई के दौरान पायी गयी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *