Sun. Sep 29th, 2024
    अयोध्या में दीपोत्सव

    दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला और राष्ट्रपति मून जे इन की पत्नी तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारत आएगी। 4 से 7 नवम्बर के बीच वह अयोध्या में होने वाले धार्मिक गतिविधियों में शरीक होंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि किम जुंग सुक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोस्तव आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी।

    कोरिया की प्रथम महिला उच्च स्तर के प्रतिनिधि समूह के साथ भारत आएँगी। साथ ही वह अयोध्या में रानी सुरिरत्ना की सालगिरह में भी शिरकत करेंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रथम महिला अयोध्या में धार्मिक गतिविधियों में शरीक होंगी और दो राष्ट्रों के मध्य रिश्ते अधिक मज़बूत होंगे।

    कोरिया की प्राचीन दंतकथाओं के मुताबिक राजकुमारी सुरिरत्ना अयोध्या से कोरिया चली गयी और वहां उन्होंने किंग कम सुरों के साथ विवाह कर लिया  था। 2000 वर्ष पूर्व वह रानी हेओ हेवंग बन गयी थी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने जुलाई 2018 में भारत का दौरा किया था। उनके दौरे से ओ राष्ट्रों के मध्य साझेदारी गहरी हो गई थी।

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि राजकुमारी सुरिरत्ना के स्मारक के निर्माण की भी योजना है। पिछले साल उत्तर प्रदेश की सरकार ने दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया था। यूपी सरकार ने इस पहल में कोरियाई सरकार को भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया था।

    राष्ट्रपति मून जे इन ने कहा था कि वह इस दीपोत्सव में कोरिया के उच्च प्रतिनिधि समूह को भेजेंग। जुलाई में भारत और कोरिया ने सुरिरत्ना स्मारक प्रोजेक्ट के विस्तार के समझौते पर दस्तखत किये थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *