दीपिका सिंह के शो 'दिया और बाती हम' को पूरे हुए 8 साल, अपने डेब्यू पर जताया आभार

ठीक 8 साल पहले, स्टार प्लस पर एक शो ‘दिया और बाती हम‘ प्रसारित हुआ था जो कई मायनों में एक क्रांतिकारी शो था। इसमें एक ऐसी राजस्थानी बहू की कहानी दिखाई गयी थी जिसका पति समाज की बंदिशे तोड़ अपनी पत्नी को आइपीएस अधिकारी बनने में मदद करता है। ये शो दर्शको को इतना पसंद आया कि टीवी पर पांच साल तक चला था। इसमें कई नयी और प्रेरणादायक चीज़ें दिखाई गयी थी।

इस शो को आज आठ साल पूरे हो गए हैं और इसमें मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने पुरानी यादो को ताज़ा किया। उनका किरदार संध्या एक घरेलु नाम बन गया था। ये उनका पहला शो था और पहले शो से ही उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल कर ली। इसके साथ, इंडस्ट्री में भी उन्हें आठ साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने शो में अनस राशिद के साथ काम किया था जिन्होंने उनके पति सूरज राठी का किरदार निभाया।

Image result for Diya Aur Baati Hum

उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया और लिखा-“यकीन नहीं आ रहा कि ‘दीया और बाती हम’ को आज 8 साल हो गए हैं। यह तब से एक क्रेजी सफ़र रहा है और मैं अब तक के मेरे सफर में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए हमेशा से शो के पूरे कलाकारों और चालक दल और मेरे सभी प्रशंसकों की आभारी रहूंगी। और सबसे अच्छा हिस्सा जो मुझे इतना गर्वित करता है, वे है कि शो अभी भी स्टार उत्सव और दुनिया भर के कुछ अन्य चैनलों पर प्रसारित होता है। मेरे तहेदिल से आप सभी को शुक्रिया।”

https://www.instagram.com/p/B1v9vwAhXVX/?utm_source=ig_web_copy_link

शो में मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी ने भी शो से कई तसवीरें साझा की हैं। देखिये यहाँ-

https://www.instagram.com/p/B1wTUcgATgt/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, दीपिका इन दिनों बहुत खुश हैं क्योंकि उनके  इंस्टाग्राम पर 10 लाख फोल्लोवर्स हो गए हैं। अभिनेत्री ने 2 मई 2014 को अपने शो के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी और मई 2017 में दंपति बेबी सोहम के लिए गर्वित माता-पिता बन गए। अभिनेत्री ने शो के बाद एक लम्बा ब्रेक लिया अपने बच्चे के साथ समय बिताया।

अभिनेत्री इन दिनों एकता कपूर का शो ‘कवच महाशिवयात्री’ कर रही हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *