Wed. May 8th, 2024
dipika ranver 3

दीपिका और रणवीर ने हाल ही में 15 नवंबर को इटली में शादी की थी। शादी सिंधी और कोंकणी ,दोनों तरीको से करी गयी थी। इन दोनों ने अभी अपना विवाहित जीवन शुरू ही किया था की एक विवाद खड़ा हो गया। सिख समुदाय का कहना है कि इन्होने रस्मों के साथ खिलवाड़ किया है।

पिंकविला के मुताबिक, भारतीय सिख समुदाय के अध्यक्ष (इटली) सुखदेव सिंह कंग ने आरोप लगाया है कि,”अकाल तख्त (हुकुमनामा) को गुरुद्वारा से कहीं और नहीं ले जाया जा सकता है। ये सिख समुदाय में प्रतिबंधित है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। ये सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। इसके बाद भी भाई नरेंद्र सिंह दीपवीर की शादी के लिए इटली चले गए और वहां जाकर ‘हजूरी रागी’ के साथ शादी करा आये जो कि बिलकुल गलत है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ये सबसे बड़ी गलती है।”

दीपिका और रणवीर ने कहा था कि उन्होंने आनंद करज रस्म के हिसाब से शादी की है जिसमे सिंधी परम्पराओं का पालन किया गया है। इसमें सुखदेव सिंह कंग का कहना है कि ये रस्म बिना गुरुद्वारा के पूरी हो ही नहीं सकती।  उन दोनों ने गलत तरीके से रस्म निभाई है जिसको लेकर सिख समुदाय विरोध जता रहा है।

दीपवीर शादी करके 18 नवंबर को ही मुंबई लौटे हैं और उन दोनों की तरफ से अभी तक कोई बयां नहीं आया है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *