Fri. Apr 19th, 2024
    सलमान खान

    बॉलीवुड के टाइगर को कुछ दिनों से एक शख्स बहुत परेशान कर रहा था। धमकी भरी कॉल्स कर रहा था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है और उससे फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है। आज उस शख्स की कोर्ट में पेशी है।

    ख़बरों के मुताबिक सलमान के कर्मचारियों को वो शख्स कई दिनों से परेशान कर रहा था और वो अभिनेताओं के नंबर का खुलासा करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

    एक पुलिस सूत्र के मुताबिक, लगभग तीन दिन पहले उनके पास एक कर्मचारी की तरफ से शिकायत आयी थी जिसके बाद उसे प्रयागराज के पास करेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उस व्यक्ति को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

    पुलिसवालो का कहना है कि उस इंसान का नाम शेरू उर्फ़ शेरा है जो फिल्मो में काम करना चाहता था। उसने इसी सिलसिले में सलमान के घर और ऑफिस में जाने की कोशिश भी की मगर टाइट सिक्योरिटी के चलते ऐसा हो नहीं पाया। गुस्से में आकर उसने सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली। शेरा का एक और साथी है जो फ़िलहाल फरार है।

    इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म “भारत” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय वे चंडीगढ़ में और टाइट सिक्योरिटी के अंदर ही शूट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *