Fri. May 3rd, 2024
भारत के बैंक

अनुसूचित व्यावसायिक बैंक जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी बैंक देश के कुछ हिस्सों में, तीन दिनों के लिए बंद है। इनमे दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहर शामिल हैं। मगर घबराइए मत। ये तीन दिनों की छुट्टियाँ लगातार नहीं हैं।

दरअसल, बुधवार यानि 21 नवंबर को ‘ईद-ए-मिलाद-उल-नबी’ थी जिसे मुस्लिम धर्म के लोग मौलवी मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। और शुक्रवार यानि 23 नवंबर को ‘गुरु नायक जयंती’ है जो सिख धर्म के लोगो का बड़ा त्यौहार है। गुरुवार यानि 22 नवंबर को बैंक खुला रहेगा। मगर 24 नवंबर को पुरे देश भर में बैंकों की छुट्टी होगी क्युकी उस दिन ‘इस महीने का चौथा शनिवार’ पड़ रहा है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई( पुरे महाराष्ट्र के साथ), हैदराबाद, रायपुर, रांची, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर, कानपूर, और लखनऊ में बैंक इन तीन दिनों के लिए बंद हैं-  21 नवंबर जिस दिन ‘ईद-ए-मिलाद-उल-नबी’ है, 23 नवंबर जिस दिन ‘गुरु नायक जयंती’ है और 24 नवंबर जिस दिन देश भर में बैंक बंद रहेगा।

कुछ राजधानियां जैसे अहमदाबाद(गुजरात), बेंगलुरु(कर्नाटक), भोपाल(मध्य प्रदेश) और चेन्नई(तमिल नाडु) में  बैंक सिर्फ दो दिनों के लिए बंद होगा। वो तारीखें हैं- 21 नवंबर(ईद-ए-मिलाद-उल-नबी) और 24 नवंबर जिस दिन चौथा शनिवार है।

बाकि राजधानियां जैसे चंडीगढ़, गुहावटी, जयपुर, कोलकाता, शिल्लोंग, शिमला, बैंक 23 नवंबर(गुरु नायक जयंती) और 24 नवंबर(चौथा शनिवार) को बंद रहेंगे।

केरल में, ‘ईद-ए-मिलाद-उल-नबी’, 20 नवंबर को मनाई गयी थी जिसकी वजह से उसी दिन उनके बैंक की छुट्टी पड़ी थी। और अब उनका अगला अवकाश 24 नवंबर को पड़ेगा। बाकी के कुछ शहरों में जैसे अगरतला, ऐज़ौल, भुबनेश्वर, गैंगटोक, इम्फाल, गोवा, और पटना(पूरे बिहार के साथ), बैंक केवल 24 नवंबर को बंद रहेगा।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *